प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला संगठन की ओर से आज देश भर में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र के भाजपा सरकार के विरोध में बीजेपी कार्यालय के समक्ष भिक्षाटन किया गया



प्रदेश कांग्रेस सेवादल महिला संगठन की ओर से आज देश भर में बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र के भाजपा सरकार के विरोध में बीजेपी कार्यालय के समक्ष भिक्षाटन किया गया। भिक्षाटन कार्यक्रम का नेतृत्व महिला सेवादल के महानगर अध्यक्ष रेशमा मिर्धा ने किया। इस अवसर मुख्य रूप से प्रदेश महीला संगठक सेवादल प्रदेश सचिव रश्मि पिंगुआ उपस्थित थे। 


प्रदेश सेवादल के सचिव रश्मि पिंगवा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना जनता मौलिक अधिकार है लेकिन हम किसी पार्टी विशेष कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करना हमारी संस्कार मे नहीं है लेकिन भाजपा महिला ने अपनी ओछी राजनीत की शुरुआत आज से तीन महीने पहले कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में की थी। आज जब पुरे देश की महिला इस कोरोना काल मे कराह रही है। किसी का घर बिका, कितनो के पति की नौकरी छुट्टी, गोद सुनी हुई, यहाँ तक की कितनी महिला बहने विधवा हो गई लेकिन इन भी की आवाज भाजपा के केन्द्र सरकार की कानों तक सुनाई नहीं देती है, इसलिए हम महिला मजबूर हो कर सड़कों मे भिक्षाटन कर रही है। सेवादल महिला संगठन भिक्षाटन के माध्यम से यह संदेश दे रही है कि केन्द्र सरकार होश में आयें क्योंकि भारतीय महिलाएं कहीं से कमजोर नहीं है, जरूरत पड़ने पर केन्द्र की सत्ता पर बैठा सकते हैं तथा उनको सत्ता से उतरना भी सकती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार को महिलाओ के प्रति जरा भी संवेदनाएं नहीं बची है, मौजूदा केन्द्र सरकार को शर्म आनी चाहिए।


भिक्षाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से फुलजेंसिया बिलूंग, ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष सुषमा हेम्ब्रम, रिना मजुमदार, महानगर अध्यक्ष रेश्मा मिर्धा,  ग्रामीण उपाधक्ष्य मौसमी मिंज, ग्रामीण महिला संगठक अध्यक्ष करिश्मा बाखला, अनिता देवी, ग्रामीण महिला सचिव विनिता कच्छप, पूनम देवी, रेश्मि देवी, सोडसो देवी, पारो देवी, बाॅबी देवी, मीरा देवी, शिशिवाला कच्छप, पिंकी देवी, दशमी देवी, चंदा देवी, सरस्वती देवी, मुन्नी मिर्धा, मोनिका तिर्की, काजल मुंडा, सोनी देवी, निशू कच्छप, अनिमा हेम्ब्रोम, मोहिनी देवी, रोशनी देवी, फिलिसिता तिर्की, साक्षी देवी, मिना देवी, फुलमनी देवी, सीमा टोप्पो, अंजू देवी, अनिता देवी आदि शामिल थीं। 


आपको बता दें कि इस कार्य के बाद पूछे जाने पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहां कि महिला कांग्रेस नौटंकी कर रही है वह रूपा तिर्की के साथ हुई घटना का आवाज क्यों नहीं उठा रही है। झारखंड राज्य में आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार हत्या के केस सामने आते रहते हैं महिला कांग्रेस उस पर सवाल क्यों नहीं उठाती।



By Madhu Sinha


Related Links : ----




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ