नए राज्यपाल का आज रांची आगमन, 10वें गवर्नर के रूप में बुधवार को लेंगे शपथ।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे स्वागत

नए राज्यपाल का आज रांची आगमन, 10वें गवर्नर के रूप में कल अर्थात बुधवार को लेंगे शपथ।



रांची, -- झारखंड के नव नियुक्त राज्यपाल रमेश बैस आज मंगलवार को शाम 5.40 बजे नयी दिल्ली से विमान से रांची आयेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे. उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. वे 14 जुलाई को दोपहर 1.20 बजे राजभवन परिसर स्थित बिरसा मंडप में झारखंड के 10वें गवर्नर के रूप में शपथ लेंगे.


मुख्य न्यायधीश दिलायेंगे शपथ 


झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस आज रांची पहुंचते ही एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जायेंगे, जहां रात्रि में विश्राम करेंगे. उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश रविरंजन शपथ दिलायेंगे।

कोविड-19 के चलते मिला था विस्तार 

बता दें कि इससे पहले झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू सोमवार को हेलीकॉप्टर से ओडिशा के लिए रवाना हुईं. वे 18 मई 2015 को झारखंड की पहली महिला राज्यपाल और झारखंड की नौवें राज्यपाल बनीं. कोविड- 19 को देखते हुए राष्ट्रपति की ओर से उन्हें विस्तार दिया गया था. जबकि, वे पांच वर्ष पूरी कर ली थी. श्रीमती मूर्मू ने झारखंड में छह वर्ष 54 दिनों तक राज्यपाल के रूप में कार्य किया. 63 वर्षीय श्रीमती मुर्मू ने स्नातक तक की शिक्षा ग्रहण की है और 1997 से राजनीति के क्षेत्र में आयीं.


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ