2 दिनों से लगातार बारिश के कारण गिरा मिट्टी का मकान, महिला हुई बेघर। प्रधानमंत्री आवास की मांग।

2 दिनों से लगातार बारिश के कारण गिरा मिट्टी का मकान, महिला हुई बेघर। प्रधानमंत्री आवास की मांग।


झारखंड के बड़कागांव में 2 दिनों से लगातार बारिश होने के कारण प्रखंड में कई गरीबों के मिट्टी का मकान जर्जर हालत में हो गई है, और वहीं कई मकान गिर भी गए हैं।

जिसमें बड़कागांव पूर्वी पंचायत के बरवाडीह गांव के निवासी मसोमात तेतरी का मकान भी गिर गया है। जिसके कारण वह दूसरे के घर में रहने को मजबूर है। मिली जानकारी के अनुसार तेतरी देवी के मकान बीते 2 माह पहले ही भारी बारिश के कारण मकान का कई हिस्सा गिर गया था। जो थोड़ा बहुत मकान का हिस्सा बचा हुआ था, वह भी गुरुवार की रात गिर गया। स्थानीय ग्रामीण के अनुसार तेतरी  देवी अब दूसरे के घर में रहने को मजबूर है, तथा उसने प्रधानमंत्री आवास की मांग की है। 


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ