LATEHAR : खेलो इंडिया वूशु स्टेट लीग में लातेहार की महिमा और रेखा ने जीते दो कांस्य पदक |
के खेलगांव में 20 से 25 नवंबर 2026 तक आयोजित खेलो इंडिया वूशु मार्शल आर्ट्स स्टेट लीग में लातेहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अल्बर्ट एक्का फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर की खिलाड़ी महिमा उरांव और रेखा कुमारी ने प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर टीम मैनेजर अंकज उरांव, जिला वूशु एसोसिएशन के महासचिव अशोक उरांव तथा जिला अध्यक्ष सह कोच अक्षय कुमार सिंह सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ