LATEHAR :आंगनबाड़ी के स्वेटरों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, युवा आजसू ने डीसी से की निष्पक्ष जांच की मांग |

 LATEHAR :आंगनबाड़ी के स्वेटरों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, युवा आजसू ने डीसी से की निष्पक्ष जांच की मांग |

लातेहार, झारखंड । 

 जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के बीच वितरित किए जा रहे स्वेटरों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। युवा आजसू के जिला प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने उपायुक्त संदीप कुमार को लिखित आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रति स्वेटर करीब 200 रुपये निर्धारित होने के बावजूद बच्चों को घटिया गुणवत्ता के स्वेटर दिए जा रहे हैं।


शिकायत है कि स्वेटरों में निर्धारित एक्रिलिक के स्थान पर निम्न गुणवत्ता वाले कपड़े का इस्तेमाल किया गया है तथा ऊन की मात्रा भी लगभग 20 प्रतिशत बताई जा रही है। एक बार धुलाई के बाद ही स्वेटरों की स्थिति खराब होने का आरोप है।

मुकेश यादव ने स्वेटरों की जांच, खरीदारी से संबंधित बिलों की पड़ताल तथा सप्लायर और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वेटर उपलब्ध कराए जाएं।






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ