LATEHAR : पोषण माह एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम आयोजित।

LATEHAR : पोषण माह एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम आयोजित। 

लातेहार,झारखंड।

पोषण माह एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अवसर पर आज जिला कार्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत उपायुक्त संदीप कुमार एवं उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद द्वारा फलदार पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार ने पौधारोपण के माध्यम से बेटी के सम्मान का संदेश देते हुए समाज के सभी लोगों से बेटी के जन्म पर पौधारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस पहल से बेटियों के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण, दोनों को बढ़ावा मिलेगा।


कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बेटी के महत्व के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा प्रत्येक घर में पोषण वाटिका विकसित करने का संदेश दिया गया। उपस्थित सेविकाओं को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने गृह भ्रमण के माध्यम से अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में सभी परिवारों को इस पोषण माह के दौरान फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित एवं निर्देशित किया। उन्होंने पोषण वाटिका के माध्यम से परिवारों में पोषणयुक्त आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनीता कुमारी, महिला पर्यवेक्षक अनीता कुमारी, सेविकाएं एवं लाभुक उपस्थित रहे।






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ