LATEHAR : सरयू में बाल श्रम के खिलाफ अभियान, होटल से दो बालिका श्रमिक मुक्त।

 LATEHAR : सरयू में बाल श्रम के खिलाफ अभियान,  होटल से दो बालिका श्रमिक मुक्त। 

लातेहार, झारखंड ।

विभागीय आदेश एवं उपायुक्त लातेहार के निर्देश पर 25 सितंबर को सरयू प्रखंड में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों और होटलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पीहू होटल एवं फास्ट फूड, सरयू से दो बालिका श्रमिकों को मुक्त कराया गया। श्रम विभाग ने संबंधित नियोजक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार बाल श्रमिक नियोजित पाए जाने पर नियोजक को छह माह से दो वर्ष तक के कारावास या 20 हजार से 50 हजार रुपये तक जुर्माना अथवा दोनों से दंडित किए जाने का प्रावधान है। अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सोमनाथ सिंह, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य कुंदन गोप, वेदिक सोसायटी के प्रेम प्रकाश और चाइल्ड लाइन के प्रकाश मुक्ति खलखो मौजूद थे।






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ