LATEHAR : बीमा क्षेत्र में उपलब्धि के लिए बद्री प्रसाद होंगे सम्मानित, 25 सितंबर को राज्यपाल करेंगे सम्मान।
लातेहार, झारखंड ।
जिला मुख्यालय के बीमा अभिकर्ता सह वरिष्ठ पत्रकार बद्री प्रसाद को बीमा क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए 25 सितंबर को रांची के रेडिशन ब्लू होटल में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ‘द आइकोनिक ब्रांड ऑफ बिहार एंड झारखंड’ कार्यक्रम के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से उन्हें झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। वे कार्यक्रम में झारखंड से एकमात्र प्रतिनिधि होंगे।
बद्री प्रसाद ने वर्ष 2000 में डालटनगंज शाखा से एलआईसी में बीमा सलाहकार के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी। पहले ही वर्ष में उन्होंने तीन करोड़ रुपये का व्यवसाय किया। वर्ष 2005 में चेयरमैन क्लब और वर्ष 2015 में कॉरपोरेट क्लब की सदस्यता हासिल की। वर्ष 2007 से लगातार एमडीआरटी और वर्ष 2014 से सीओटी की योग्यता प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में उनके करीब नौ हजार पॉलिसीधारक हैं। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया समेत कई देशों में भी सम्मानित किया जा चुका है।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ