LATEHAR : संतोष रंजन की पहल से घायल कोटरा को वन विभाग को सौंपा।

 LATEHAR : संतोष रंजन की पहल से घायल कोटरा को वन विभाग को सौंपा। 

लातेहार, झारखंड।

नगर पंचायत क्षेत्र के गिजनियाटांड़ मुहल्ले में शनिवार सुबह जंगल से भटककर एक कोटरा (हिरण का बच्चा) पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वार्ड पार्षद सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष रंजन को दी। सूचना मिलते ही संतोष रंजन मौके पर पहुंचे और वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल कोटरा को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर उपचार के लिए साथ ले गई।

समय पर सूचना मिलने और संतोष रंजन की पहल से घायल वन्यजीव को उपचार के लिए समय पर मदद मिल सकी। स्थानीय लोगों ने वन्यजीव की सुरक्षा के लिए तत्परता दिखाने पर संतोष रंजन और वन विभाग की टीम की सराहना की।






Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ