LATEHAR : सावन की अंतिम सोमवारी पर मोंगर में निकली भव्य कलश यात्रा।

 LATEHAR : सावन की अंतिम सोमवारी पर मोंगर में निकली भव्य कलश यात्रा। 

लातेहार, झारखंड ।

 सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर ग्राम मोंगर स्थित छठ घाट शिव मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मोंगर नगर बस्ती का भ्रमण करते हुए औरंगा नदी तट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पवित्र जल कलश में भरा। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर पुनः शिव मंदिर प्रांगण पहुंचे। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मौके पर पिंटू कुमार रजक, राम कुमार सिंह, ईश्वर प्रसाद, संजय प्रसाद, आलोक कुमार अकेला, सहदेव राम, उमेश राम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।







Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ