LATEHAR : इटके कब्रिस्तान टोला की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, निर्माण की मांग।

  LATEHAR : इटके कब्रिस्तान टोला की जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, निर्माण की मांग। 

लातेहार/बारियातू, झारखंड।

प्रखंड बारियातू के ग्राम इटके कब्रिस्तान टोला की सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ जमा हैं। बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो गई है। पैदल चलने के साथ दोपहिया व चारपहिया वाहनों के आवागमन में भी दिक्कत हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क लगातार खराब होती जा रही है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) लातेहार जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज और विधान सभा प्रभारी श्रवण पासवान ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए सड़क निर्माण की मांग की है।

ग्रामीणों ने उपायुक्त, विधायक प्रकाश राम, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला परिषद एवं बीडीओ बारियातू से स्थल निरीक्षण कर जल्द मरम्मत अथवा स्थायी सड़क निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है।







Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ