LATEHAR : 115 प्रतिबंधित फूड प्रोडक्ट पर कार्रवाई, रिलायंस मार्ट व एसएस सुपरमार्केट का औचक निरीक्षण।
लातेहार, झारखंड ।सिविल सर्जन के निर्देशानुसार सोमवार को राज्य मुख्यालय के पत्रांक 199, दिनांक 12 अगस्त 2026 के निर्देश पर 115 प्रतिबंधित फूड प्रोडक्ट को लेकर जांच अभियान चलाया गया। साथ ही तंबाकू नियंत्रण एवं रोकथाम के संबंध में भी कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने रिलायंस मार्ट एवं एसएस सुपरमार्केट का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों को लिखित दस्तावेज के साथ अपने नजदीकी डीलर को वापस करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी गई कि प्रतिबंधित उत्पाद पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर सदर अनुमंडल खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमन गुप्ता, महुआडांड़ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सरिता जेराई एवं जिला परामर्सी नागेंद्र कुमार मौजूद थे।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ