LATEHER : सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर परिवहन विभाग का अभियान, 132 वाहनों की जांच।
लातेहार, झारखंड ।उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में चंदवा थाना क्षेत्र के अतिदुर्घटना संभावित सिकनी पिकेट/डेढ़टंगवा घाटी एवं बोरसीदाग क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भारी वाहनों एवं दुपहिया समेत कुल 132 वाहनों की जांच की गई।
जांच के बाद वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 92,500 रुपये का ई-चालान किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ