LATEHAR : लश्करे हुसैन मुहर्रम इंतजामिया कमिटी का गठन, मो. साजिद बने सदर।
लातेहार, झारखंड ।तरवाडीह में मास्टर तौहीद किब्रिया की अध्यक्षता में लश्करे हुसैन मुहर्रम इंतजामिया कमिटी का सर्वसम्मति से पूर्णगठन किया गया। बैठक में मो. साजिद को सदर एवं एहसान अंसारी को सचिव चुना गया। इसके अलावा मो. वसीम को नायब सदर, मो. इल्हाक को नायब सचिव तथा मो. सनाजरुल हक, मो. सऊद और मो. इस्तेखार को जनरल खलीफा बनाया गया। वहीं मो. अकबर ताईद को खलीफा, मो. जफर हुसैन और मो. साजिद हाशमी को खजांची तथा मो. सरताज आलम को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक मंडल में मास्टर तौहीद किब्रिया, मो. आशिक, मास्टर अब्दुल रसीद और मो. मासूक को शामिल किया गया। नव-निर्वाचित सदर मो. साजिद ने कहा कि मुहर्रम का जुलूस तय मार्ग से विधिवत एवं भव्य रूप से निकाला जाएगा। सचिव एहसान अंसारी ने कहा कि मुहर्रम इमाम हुसैन की कुर्बानी और सच्चाई के लिए संघर्ष का संदेश देता है। मौके पर मो. मुर्शिद, सदिक ताईद, मो. नबीब, मो. इजाजूल, मो. रौशन, मो. इकबाल, मो. सुलेमान, मो. अनवारुल समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ