LATEHAR : सरजू घाटी में सड़क हादसा, 25 वर्षीय युवक जयवंत सिंह की मौत।

 LATEHAR : सरजू घाटी में सड़क हादसा, 25 वर्षीय युवक जयवंत सिंह की मौत। 

लातेहार, झारखंड । 

लातेहार थाना अंतर्गत तरवाड़ीह पंचायत, उरवाई ग्राम निवासी 25 वर्षीय जयवंत सिंह,(पिता बलराम सिंह) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयवंत सिंह अपने छोटे भाई मनीष सिंह से सरजू आवासीय विद्यालय में मुलाकात कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सरजू घाटी के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना मिलते ही ओड़िआ पुलिस पिकेट ने एंबुलेंस बुलाया और घायल को लातेहार सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुँचने पर प्रमुख राजकुमार प्रसाद भी परिजनों की मदद के लिए पहुँचे। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने जयवंत को मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और 03 वर्ष की बेटी को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ