CHANDANKIYARI : तीरंदाजी गोल्ड मेडलिस्ट कुलदीप महतो को किया सम्मानित ।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड।अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित 42वीं तीरंदाजी सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बोकारो जिला के चास प्रखण्ड अन्तर्गत बुढ़ीबिनोर निवासी तीरंदाज कुलदीप महतो झारखण्ड राज्य से चयनित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेकर वे 20 मीटर दूरी में 356 अंक लाकर गोल्ड प्राप्त किया है।
साथ ही टीम स्पार्धा व मिक्स में भी गोल्डमेडल प्राप्त की गौरव में बुधवार को चन्दनकियारी विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार, जेएलकेएम अ.जा. मोर्चा के केन्द्रीय संगठन मंत्री सिमन्त रजक, जिला महामंत्री राकेश कुमार महतो, अंकित कुम्भकार, चास प्रखण्ड भाजपा के पुर्व महामंत्री साधू महतो उनके पैतृक गांव बुढ़ीबिनोर पहुंचकर गोल्ड मेडलिस्ट कुलदीप महतो को सामुहिक रुप से अंगवस्त्र देकर सम्मान कर उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. साथ ही साथ आर्चरी एकेडमी के कोच बुद्धेश्वर मुर्मु को भी शुभकामनाएं दी। मौके पर पंचायत के वार्ड सदस्या राधिका देवी, बैधनाथ कुम्भकार, फतुल चन्द्र महतो, राजेश महतो, युधिष्ठिर महतो, जगदीश महतो, दिगम्बर महतो, आदि शामिल रहे।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ