RANCHI :*भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दी श्रद्धांजलि*
*रांची, झारखंड ।*
झारखंड की अस्मिता और आदिवासी गर्व के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर कोकर, रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर आज श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रश्री सुबोधकांत सहाय तथा विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए और भगवान बिरसा मुंडा की वीर गाथा को नमन किया।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। सभी ने बिरसा मुंडा के योगदान, आदिवासी समाज के उत्थान और जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को याद किया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की विचारधारा झारखंड को प्रेरित करती रहेगी और राज्य उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ता रहेगा।वही पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के अधिकारों एवं आत्मसम्मान की रक्षा हेतु संघर्ष किया और उनका संघर्ष एवं बलिदान हर पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ