CHANDANKIYARI : अग्निवीर शहीद अर्जुन महतो को दी श्रद्धांजलि, तालगड़िया रेलवे स्टेशन का नाम शहीद अर्जुन महतो के नाम से नामकरण की किए मांग तेज ।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड।अग्निवीर सेवा में झारखंड से पहला जवान वीर शहीद अर्जुन महतो प्रथम शहादत दिवस पर शनिवार को चन्दनकियारी प्रखण्ड के आसनबनी, तिरंगा मोड़ पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उसके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता रत्नापा कुम्हार स्मारक समिति के अध्यक्ष अंकित कुम्भकार व संचालन सुदाम गोस्वामी ने किया। किसान नेता सह चन्दनकियारी विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार ने वीर शहीद अर्जुन महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर शहीद की वीर माता श्रीमती हुलासी देवी व वीर पिता श्री लंकेश्वर महतो का चरण वंदन करते हुए। कहा कि आज अपार दुःख के साथ हमे गौरव का भी एहसास हो रहा है। क्योंकि आज के ही दिन इस माटी का लाल असाम के बोर्डर में चिनी आतंकवादी हमले में शहीद हो गया था। जवान शहीद अर्जुन महतो की जन्म 15 जनवरी 2003 चन्दनकियारी प्रखण्ड के फतेहपुर गांव के कदमकुल्ही में हुआ था।
राष्ट्र सेवा के लिए अग्निवीर के रुप में वे चयनीत हुए। 2023 को मिडियम रेजिमेंट 285 सिलचर, असम सूटर पद में उनकी बहाली हुई। वह सिलीगुड़ी में बतौर अग्निवीर 2023 में बहाल हुआ था. जो कि असम के बोर्डर में तैनात था। 22 नवम्बर 2024 की रात को चीनी आतंकवादी हमले में गोली लगने से वे शहीद हो गए। उनकी शहादत कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सरकार से मांग किया कि की वीर शहीद अर्जुन महतो की सम्मान में तालगड़िया रेलवे स्टेशन का नामकरण शहीद अर्जुन महतो रेलवे स्टेशन की नामकरण कर शहीद की सम्मान दी जाय। विश्वनाथ कुम्भकार, बबलु गोस्वामी, उत्तम गोप, मिथुन कुमार, मनसु मांझी, बिन्दु रजवार, बबलु कुम्भकार, खेतु बाउरी, डॉक्टर महतो, युधिष्ठिर टुडू, दिलीप कुमार महतो, अर्जुन महतो, काली पद बाउरी, इन्द्रजीत महतो आदि शामिल रहे।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ