CHANDANKIYARI : ऐतिहासिक 15 नवम्बर शहीद बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर किसानों की सभी फसलों का एमएसपी गारंटी, नयी सर्वे सेटेलमेंट की खतियान में व्यापक त्रुटिपूर्ण जैसे सवालों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की जिला कन्वेंशन।

CHANDANKIYARI : ऐतिहासिक 15 नवम्बर शहीद बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर किसानों की सभी फसलों का एमएसपी गारंटी, नयी सर्वे सेटेलमेंट की खतियान में व्यापक त्रुटिपूर्ण जैसे सवालों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की जिला कन्वेंशन।

 चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड।

संयुक्त किसान मोर्चा बोकारो की और से जिला स्तरीय कन्वेंशन शनिवार को बिरसा आश्रम, बोकारो में किया गया. कन्वेंशन में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, किसान महासभा, किसान मुक्ति मोर्चा, किसान संग्राम समिति के नेताओं आलावे समाजिक कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली कुमुद महतो, विश्वनाथ बनर्जी, डी सी गहाई, पंचानन महतो, दिवाकर महतो, सत्यनारायण महतो, झरिलाल महतो ने किया व संचालन हरिपद महतो ने किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा और सीएनटी एक्ट की रक्षा के लिए संघर्ष का संकल्प लेने की जरूरत है। संयुक्त किसान मोर्चा की 26 नवंबर को देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान पर धर्मशाला मोड़ चास से जिला मुख्यालय बोकारो तक आक्रोश मार्च प्रदर्शन कर एमएसपी की कानुनी गारंटी, चास-चन्दनकियारी के किसानों को थोंपी जा रही नयी सर्वे सेटेलमेंट की व्यापक त्रुटिपूर्ण खतियान, इलेक्ट्रोस्टील वेदांता कम्पनी ने किसानों की खेतिहर जमीन पर जल जमाव, बीपीसीएल कम्पनी ने आदिवासियों की जमीन पर जबरन कब्जा, बिजली प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर रोक, खाद बीज कृषि यंत्रों आदि का सब्सिडी मुल्यों पर दी जाय, बोकारो स्पात संयंत्र के 19 विस्थापित गांवों को पंचायत का दर्जा दी जाय. वनाधिकार कानून 2006 को पुर्ण रुप से लागू तथा वन संरक्षण अधिनियम 2022 को रद्द किया जाए। धान की सरकारी खरीद मुख्य 3500 प्रति क्विंटल किया जाए,जैसे ज्वलंत मुद्दों की समाधान को लेकर उपायुक्त बोकारो को ज्ञापन सौंपेंगे। कन्वेंशन में सर्व सम्मति से विश्वनाथ बनर्जी, दिवाकर महतो, पंचानन महतो, गया राम शर्मा, महादेव शर्मा,अविनाश कुमार महतो,बीरबल राय,,भरत लाल ठाकुर, हरिपद महतो, धुर्जटी घोष, संतोष कुमार, प्रह्लाद महतो, मितन कुमार महतो, जगन्नाथ रजवार को संयुक्त किसान मोर्चा, बोकारो जिला ईकाई का संयोजक मंडली मनोनीत किया गया। मौके पर नगेन्द्र महतो,देवनन्दन प्रजापति, नुनीवाला देवी,अनिता देवी,कृति देवी, धनेश्वरी देवी,रोबनी देवी, रेखा देवी,इशा कुमारी, अनिता कुमारी सिंह, संजय कालिन्दी, श्रीराम मांझी, अंकित कुम्भकार, युनुस अंसारी,कमलेश प्रसाद सिंह, सहदेव महतो, पूरण मांझी, आर एस दे, मौजीलाल महतो, गणेश चन्द्र महतो, काली पद महतो, मनिलाल महतो, हराधन महतो, राम आगर सिंह, जितेन्द्र कुमार शर्मा, बिन्देश्वर महतो, इन्द देव सिंह,आर एस दास, धनेश्वर महतो, राम चन्द्र ठाकुर, अमृत महतो, ज्योति टुडू, मोहन चौधरी, राजेश कुमार महतो, लखन महतो आदि शामिल रहे।






Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ