Ranchi : राज्य के सबसे बड़े भष्ट्राचारी मघु कोड़ा की तस्वीर लगाकर भाजपा भष्ट्राचार पर अंचल कार्यालय का घेराव कर रही है - राकेश सिन्हा प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी ।

Ranchi : राज्य के सबसे बड़े भष्ट्राचारी मघु कोड़ा की तस्वीर लगाकर भाजपा भष्ट्राचार पर अंचल कार्यालय का घेराव कर रही है - राकेश सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी ।

रांची, झारखंड ।

 भाजपा के भष्ट्राचार पर अंचल कार्यालय के घेराव कार्यक्रम पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि देश के तमाम भष्ट्राचारियों को अपने दल में शामिल करा के भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री और राज्य के उप मुख्यमंत्री के पद पर बैठा दिया और आज भष्ट्राचार पर आंदोलन कर रही है।भ्रष्टाचार का आलम यह था कि हाथी तक को उड़ा दिया गया और जनता की गाढ़ी कमाई अपने तिजोरी में जमा कर राज्य को बर्बादी के कगार पर पहुँचा दिया 

सिन्हा ने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल में कानून व्यवस्था को भूल गयी। भाजपा सरकार की सरपरस्ती में एक ओर शहर में अपराध और गांव में उग्रवाद पनप रहे थे। महागठबंधन की 

सरकार में अपराध और उग्रवाद दोनो खात्मे की ओर है अगर कहीं अपराध हो भी रहे तो प्रशासन अपराधियों के गिरबां तक पहुँच ती है लेकिन भाजपा के सरकार मे अपराधियों का स्वागत जेल से निकलने के बाद फूल मालाओं से होता था 

जनता के द्वारा नकारे जाने के बाद भाजपा अब बुरी तरह बेचैन हो गई है एक ओर भाजपा का संगठन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है तो इसे कार्यक्रम कर अपने शाख़ को बचाने का प्रयास कर रही है 



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ