Ranchi : पथ-प्रदर्शक होती हैं ज्ञानवर्धक पुस्तकें: सुबोधकांत सहाय
*सीमा कुमार रचित पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित ।
रांची, झारखंड ।ज्ञानवर्धक पुस्तकें पथ प्रदर्शक होती हैं। पुस्तकें पढ़ना एक अच्छी आदत है।
उक्त बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शनिवार को होटल माही रेस्टोरेंट में साहित्यकार सीमा कुमार द्वारा लिखी दो पुस्तकों के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। श्री सहाय ने कहा कि वर्तमान समय में भागम भाग की जीवनशैली में पुस्तकें पढ़ने के प्रति अभिरुचि रखने वाले लोग कम होते जा रहे हैं। फिर भी अच्छी और ज्ञानवर्धक पुस्तकों के प्रति लोगों का आकर्षण बना रहता है।
दक्ष काव्य संग्रह और एक एहसास मेरी आकांक्षा पुस्तक में जीवन से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण तथ्यों से रूबरू कराया गया है, यह सराहनीय है।
इस मौके पर कांग्रेस नेत्री और रांची लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, प्रख्यात साहित्यकार व कवियत्री सुरिंदर कौर नीलम, सीमा कुमार, सारिका, रेणु झा, प्राची नारायण, निकेश लाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ