Latehar : छात्राओं ने जाना सदर थाना का कार्यप्रणाली, छात्राओं में बढ़ा आत्मविश्वास ।
लातेहार, झारखंड ।धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की कक्षा दसवीं की 22 छात्राओं ने बुधवार को सदर महिला थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण विद्यालय के बालिका शिक्षा विभाग द्वारा सरस्वती यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत कराया गया। भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी देना एवं उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि छात्राओं को महिला थाने के कार्यों एवं प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। लातेहार सदर महिला थाना प्रभारी दुल्लर चौड़े ने छात्राओं से बातचीत कर उन्हें FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया, 112 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग, तथा महिलाओं से संबंधित अपराधों जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, व घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस सहायता लेने की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि FIR ऑनलाइन, ईमेल या थाना जाकर दर्ज की जा सकती है। थाना प्रभारी ने 15 से 17 वर्ष की छात्राओं को शारीरिक बदलाव, गुड टच-बैड टच जैसे विषयों पर विशेष जानकारी दी। छात्राओं ने भी सवाल पूछकर जानकारी प्राप्त कीं। बालिका शिक्षा प्रमुख रजनी नाग एवं रूबी सिंह के द्वारा छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ