Ranchi : ग्लोबल बिजनेस अवार्ड सेरेमनी आयोजित, सेक्युरा प्रोटेक्शन फोर्स सिक्योरिटी कंपनी को मिला बेस्ट सिक्योरिटी सर्विसेज का अवार्ड ।
रांची, झारखंड ।शहर के रेडिशन ब्लू होटल में डी ग्लोबल बिजनेस अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। बॉलीवुड अभिनेत्री भूमिका चावला ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
रांची का बेस्ट सिक्योरिटी सर्विसेज का अवार्ड सेक्युरा प्रोटेक्शन फोर्स सिक्योरिटी कंपनी को मिला। कंपनी के डायरेक्टर इंदरजीत सिंह एवं आकाश राज ने भूमिका चावला के हाथों अवार्ड पाया।
इस उपलब्धि पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि रांची में लगभग तीन साल से सिक्योरिटी एजेंसी चला रहे हैं एवं लोगों को रोजगार दे रहे हैं। कंपनी में अभी तक कुल 250 लोगों को रोजगार दिया गया है।
श्री सिंह ने अवार्ड सेरेमनी के मुख्य आयोजक काली प्रसाद सिंह को सफल आयोजन के लिये धन्यवाद किया। यह पुरस्कार प्राप्त होने पर श्री सिंह के शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ