CHANDANKIYARI,JHARKHAND#ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन चन्दनकियारी ने पंजाब में 13 महिने से आन्दोलनरत किसानों के विरोध में शहीद चौक से बैंक ऑफ इंडिया तक विरोध प्रदर्शन मार्च कर आक्रोश व्यक्त किया ।

 CHANDANKIYARI,JHARKHAND#ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन  चन्दनकियारी ने पंजाब में 13 महिने से आन्दोलनरत किसानों के विरोध में शहीद चौक से बैंक ऑफ इंडिया तक विरोध प्रदर्शन मार्च कर आक्रोश व्यक्त किया ।


चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड ।

पंजाब में 13 महिने से आन्दोलनरत किसानों के साथ पुलिसिया ज़ुल्म के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने देश व्यापी विरोध प्रदर्शन करने की आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन  चन्दनकियारी ने शुक्रवार को चन्दनकियारी के शहीद चौक से बैंक ऑफ इंडिया तक विरोध प्रदर्शन मार्च कर आक्रोश व्यक्त किया।  वहीं ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के राज्य सचिव कुमुद महतो ने कहा कि पिछले कुछ समय से पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर किसानों की जायज मांगों के लिए चल रहे संघर्ष के खिलाफ पुलिस के जरिए दमन अभियान चला कर लोकतांत्रिक देश में नागरिकों की मौलिक अधिकार छिनी जा रही है।


पिछले दिनों संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चंडीगढ़ में 5 मार्च से किए जाने वाले सात दिवसीय धरने को तारपीडो कर पूरे प्रदेश को खुली जेल में तब्दील कर दिया गया। 19 मार्च को केंद्र सरकार के मंत्रियों से बातचीत कर लौट रहे किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। शंभू और खनौरी में बुलडोजर चलाकर किसानों के धरनास्थलों को जबरन उठा दिया गया। ट्रैक्टर ट्रॉलियों सहित किसानों के उपकरण तोड़ दिए गए। बड़े पैमाने पर सामान चोरी होने की खबरें हैं। राज्य में पुलिस राज्य स्थापित कर जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के खिलाफ पुलिस की बर्बरता और सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद लोगों के घरों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। जिसकी कड़ी शब्दों में निन्दा करते हुए। पंजाब की राज्यपाल से मॉंग किया कि पुलिस द्वारा किया जा रहा अंधाधुंध बल प्रयोग बंद किया जाए तथा जनता के संघर्ष के लोकतांत्रिक अधिकार को बहाल किया जाए। गिरफ्तार या जेल में बंद सभी किसानों को  बिना शर्त रिहा किया जाए। किसानों के ट्रैक्टर- ट्रॉलियों सहित सभी उपकरण वापस किये जाए। क्षतिग्रस्त या चोरी हुए सामान की भरपाई पंजाब सरकार द्वारा की जाए।‌ वहीं संयुक्त किसान मोर्चा चन्दनकियारी ईकाई के संयोजक जगन्नाथ रजवार ने कहा कि किसानों की हक अधिकार के सवाल बैठे आन्दोलनरत किसानों को शंभू और खनौरी बॉर्डर खाली कराने के लिए। एक बड़ी साजिश रचकर केन्द्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल और किसानों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक की।  बैठक में वार्ता के बजाय किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया और शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती कर दी गई। और तानाशाही पंजाब की सरकार ने किसानों की अपनी माॅंगों को पुरी करने के बजाय शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे धरना प्रदर्शन को भी उखाड़ फेंक कर बुलडोजर चलाया जो किसान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौके पर पंचायत समिति के सदस्या नुनी वाला उरांव, एआईकेकेएमएस के जिला सचिव हरिपद महतो. महादेव शर्मा, दक्षिण मंडल, नान्हु बाउरी, गौउर दास, हाबुलाल महतो, रामलाल महतो, दुलाल महतो, विश्वनाथ बनर्जी, भरत राय, राजु रजवार,खगेन हाॅसदा, ज्योति लाल महतो, डॉ. खगेन गोराॅईं, धुर्जटी घोष, कमल महतो, हारु महतो, रामु महतो, झरिलाल महतो, अभिजीत भगत, स्वराज जयसवाल, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।




Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ