RANCHI,JHARKHAND#*झामुमो रांची जिला समिति ने नववर्ष के वनभोज सह मिलन समारोह के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं का किया आभार..!!*
◆ *झामुमो रांची जिला समिति द्वारा पिछले दिनों नववर्ष 2025 के उपलक्ष्य पर रांची रिंग रोड, सेंबो स्थित रेनबो रिवर वॉटरपार्क मे संपन्न हुए पिकनिक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने की। कार्यक्रम काफी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।*◆ *कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय नेतागण, विधायक, जिला के पदाधिकारी और प्रखंड व पंचायत स्तर के कार्यकतागण शामिल हुए। इस दौरान 200 लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली। सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया गया।*
◆ कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष वर्मा, सचिन सिंह, रौनक कुशवाहा एवं जिला के पदाधिकारीयों और विभिन्न वर्ग संगठन के पदाधिकारीयों ने महत्वपूर्ण योगदान देकर सफल बनाया। झामुमो रांची जिला का ये अबतक का सबसे सफल वनभोज कार्यक्रम रहा। इसको लेकर जिला समिति ने सभी को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ