JHARKHAND#ईस्टर्न हिमालयन ट्रेड एंड एग्रीकल्चर फेयर में झारखंड के स्टॉल को मिला गोल्ड मेडल !
रांची/गुवाहाटी ।आइटीपीओ द्वारा गुवाहाटी में आयोजित इस्टर्न हिमालयन ट्रेड एंड एग्रीकल्चर फेयर में झारखंड के स्टाल को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। स्टाल के बेहतर उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं जानकारी प्रदान करने हेतु यह पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग के निदेशक व ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ़ हरियाणा के प्रशासक विनय प्रताप सिंह(भाप्रसे ) द्वारा दिया गया।
इस मौके पर अमरेन्द्र कुमार, उप मत्स्य निदेशक, प्रशांत कुमार दीपक, मुख्य अनुदेशक, मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, रजनीश शुक्ला, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, उद्योग के साथ आइटीपीओ के क्षेत्रीय निदेशक रूमेला राय, इन्कम टैक्स, गुवाहाटी के सहायक निदेशक एच. इमो सिंह उपस्थिति रहीं।सुन्दर स्टाल सज्जा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शनी हेतु झारखंड के पवेलियन को विनय प्रताप सिंह (भाप्रसे) निदेशक, मानव संसाधन विभाग, हरियाणा-सह- प्रशासक, व्यापार मेला प्राधिकरण, हरियाणा द्वारा प्रदर्शन में उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में रूबेला राय, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आइटीपीओ) कोलकाता भी उपस्थित थीं।By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ