LATEHAR,JHARKHAND#झारखंड में राजद ने शानदार प्रदर्शन किया दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग : राम प्रवेश यादव..!!

 LATEHAR,JHARKHAND#झारखंड में राजद ने शानदार प्रदर्शन किया दो विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग : राम प्रवेश यादव..!!

लातेहार, झारखंड ।

राष्ट्रीय जनता दल से दो विधायकों को मंत्री मंडल में  शामिल करने व मंत्री पद देने को लेकर रविवार को लातेहार जिला मुख्यालय स्थित शाह वन होटल में राजद पार्टी के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल से चार विधानसभा सीट जीत हासिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा की मैं महागठबंधन के तहत झारखंड में राजद द्वारा लड़ी गई चुनाव में छह सीटों में से चार सीटों पर विजय हासिल करने वाले सभी नव-निर्वाचित विधायकों को तहे दिल से बधाई देता हूं। पिछली बार झारखंड में राजद से मांत्र एक सीट से जीत दर्ज की गई थी।इस बार आला कमान ने पार्टी को छह सीटों से चुनाव लड़ने की मौका दी। इस बार राजद उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन कर चार सीटों से जीत दर्ज कर दिखाया है जिनमें गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, देवघर से सुरेश पासवान, हुसैनाबाद से संजय सिंह यादव और विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह शामिल है ।आगे उन्होंने राजद के दो विधायकों को मंत्री मंडल में शामिल को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील किया है।


साथ ही उन्होंने कहा कि लातेहार जिले के मनिका विधानसभा से कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह को कांग्रेस की सीट से मंत्री मंडल में शामिल कर मंत्री पद दिया जाए ताकि पार्टी और भी मजबूती के साथ अपने अपने क्षेत्र का विकास कर सके क्योंकि  यह जीत महागठबंधन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसका  श्रेय झारखंड के सभी माता बहनों एवं युवाओं को जाता है।क्योंकि उन्होंने महागठबंधन पर भरोसा कर अपनी कीमती वोट देकर विजयी बनाया इसके लिए उन्हें भी तहे दिल से मैं धन्यवाद करता हूं। वहीं राजद के प्रखंड अध्यक्ष निजाम अंसारी, मोहर सिंह यादव ,भोला सिंह ,रंजीत यादव, युवा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार यादव, अजीत श्रीवास्तव ,संतोष यादव, चिंटू कुमार, संजय कुमार, दिलीप यादव, देव सुंदर यादव ,श्याम सिंह गोपाल सिंह  ने भी इस सफलता के लिए नव-निर्वाचित विधायकों को  बधाई दी।



Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

Related Link --


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ