RANCHI,JHARKHAND#निर्दलीय उम्मीदवार रानी कुमारी का जनसंपर्क अभियान: *रांची विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से समर्थन की अपील

 RANCHI,JHARKHAND#निर्दलीय उम्मीदवार रानी कुमारी का जनसंपर्क अभियान:

 *रांची विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से समर्थन की अपील 

रांची, झारखंड । 

 निर्दलीय उम्मीदवार रानी कुमारी ने शुक्रवार  को शहर के अपर बाजार, नावा टोली, पहाड़ी मंदिर रोड, गोशाला रोड, पिंजरापोल, महावीर चौक, रातू रोड चौराहा सहित विभिन्न मुहल्लों में जनसंपर्क कर  समर्थन मांगा। 

 डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान उन्होंने मतदाताओं से क्रम संख्या 16, चुनाव चिह्न "गैस चूल्हा" छाप पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की।  उन्होंने कहा कि रांची विधानसभा क्षेत्र की जनता विकास की बाट जोह रही है। जनता बदलाव चाहती है। रांची के सर्वांगीण विकास को लेकर वह कृत संकल्पित हैं।


     रानी कुमारी के साथ जनसंपर्क अभियान में सविता देवी, देवंती देवी, अंजली देवी, सोनी देवी, गीता देवी, नीला देवी, पार्वती देवी, सरिता देवी, गायत्री देवी, गंगा देवी, रूपा देवी, संगीता देवी, अन्नू देवी सहित काफी संख्या में विभिन्न महिला संगठनों से जुड़ीं महिलाएं शामिल थीं।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ