RANCHI,JHARKHAND#भारतीय अंतर्राष्ट्रीय उद्योग मेले के झारखंड मंडप में मत्स्य पालन विभाग का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र .!!

 RANCHI,JHARKHAND#भारतीय अंतर्राष्ट्रीय उद्योग मेले के झारखंड मंडप में मत्स्य पालन विभाग का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र .!!

रांची/नईदिल्ली।

भारतीय अन्तरराष्ट्रीय व्यापार मेला- 2024 में झारखंड मंडप का उद्घाटन गुरुवार को उद्योग सचिव जितेंद्र सिंह ने किया। इस क्रम में उन्होंने झारखंड के मत्स्य पालन विभाग के स्टॉल का दौरा किया। उनके साथ हर्ष मंगला (आईएएस), निदेशक, स्वास्थ्य, (भारत सरकार), सुशांत गौरव (आईएएस), निदेशक उद्योग भी थे। 

झारखंड के मत्स्य पालन निदेशक डॉ. एचएन द्विवेदी ने उनका स्वागत किया और स्टॉल में प्रदर्शित विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हमारी गतिविधियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

 विदित है कि मत्स्य पालन के क्षेत्र में इस वर्ष झारखंड को फोकस राज्य के रूप में चयनित किया गया है। साझेदार राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश और बिहार है। यह मेला भारत मंड़पम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 27 नवंबर तक रहेगा। इसमें देश के सभी राज्य भाग ले रहे हैं। उक्त जानकारी झारखंड मत्स्य निदेशालय के मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक ने दी।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ