RANCHI,JHARKHAND#*हटिया विधानसभा में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर अजय नाथ शाहदेव ने जताया सभी का आभार*
रांची, झारखंड ।हटिया विधानसभा में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने सभी मतदाताओं, चुनाव आयोग, प्रशासन, मीडिया के साथी , कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार जताया है।
श्री शाहदेव ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी ने अपना अतुलनीय योगदान दिया जिससे शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। सभी ने काफी मेहनत की इस महापर्व को सफल बनाने में।
श्री शाहदेव ने आज सबसे पहले अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया। फिर पूरे दिन विधानसभा क्षेत्र का दौरा करते रहे। सभी बूथों में जाकर कार्यकताओं से मिलते रहे और सभी का उत्साहवर्धन भी किया।
उन्होंने कहा कि अभी चुनाव संपन्न हुआ है पर रिजल्ट के दिन तक हमें सतर्क रहना है।इवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौकस रहना है। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी का धन्यवाद किया।
Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ