RANCHI,JHARKHAND#*पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जताया शोक* *कहा, देश के औद्योगिक विकास में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता ।

 RANCHI,JHARKHAND#*पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय  ने प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जताया शोक*

*कहा, देश के औद्योगिक विकास में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता ।


रांची, झारखंड । 

कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर  शोक व्यक्त किया है। श्री सहाय ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि रतन टाटा के निधन की  सूचना से मर्माहत हैं। देश के औद्योगिक विकास को गति देने में रतन टाटा की भूमिका अविस्मरणीय है।  उद्योग, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।   उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व के कारण भारत ने व्यापारिक व उद्योग जगत में  विश्वस्तरीय पहचान स्थापित की।

श्री सहाय ने कहा कि रतन टाटा की दूरदर्शिता, सहृदयता और परोपकार की भावना प्रेरणा स्रोत है। समाज सेवा के प्रति उनका दृष्टिकोण अद्भुत रहा है।  देश ने एक महान शख्सियत और अनमोल रत्न खो दिया है। 

श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ