RANCHI,JHARKHAND#देश ने एक अनमोल रतन खो दिया : यशस्विनी सहाय ..!!

 RANCHI,JHARKHAND#देश ने एक अनमोल रतन खो दिया : यशस्विनी सहाय ..!!


रांची, झारखंड । 

कांग्रेस नेत्री व अधिवक्ता सुश्री यशस्विनी सहाय ने प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि देश ने एक अनमोल रतन खो दिया है। 

उन्होंने कहा कि भारत के औद्योगिक विकास में स्व.रतन टाटा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह एक उद्योगपति होने के साथ-साथ समाजसेवी भी थे। समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान अविस्मरणीय है। 

 सुश्री सहाय ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख की बेला में संबल प्रदान करने की कामना की।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ