RANCHI,JHARKHAND#*झामुमो मे पूरे झारखंड के लोगों का बढ़ा है विश्वास :*
*झामुमो रांची जिला समिति के ओरमांझी प्रखंड समिती अन्तर्गत अल्पसंख्यक मोर्चा और किसान मोर्चा का हुआ गठन साथ ही सैकड़ों युवाओं एवं महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ली :*
◆ *आज दिनांक 03-10-24 दिन गुरुवार को झामुमो रांची जिला समिति के ओरमांझी प्रखंड समिती के अन्तर्गत अल्पसंख्यक मोर्चा और किसान मोर्चा के गठन को लेकर चकला पंचायत भवन, ब्लॉक चौक ओरमांझी, रांची मे बैठक हुई, जिसमें विभिन्न समिति का गठन हुआ। *ओरमांझी प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर महतो जी* की अध्यक्षता मे संपन्न हुए विभिन्न मोर्चा गठन की बैठक में *मुख्य अतिथि के रुप मे झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी* शामिल हुए।◆ *झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी, जिला के पदाधिकारियों और प्रखण्ड के पदाधिकारियों ने झामुमो मे जुड़ रहे युवाओं को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी मे स्वागत किया। साथ ही गठित विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।* ◆ इस अवसर पर *झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने अपने संबोधन मे कहा* झारखंड अलग राज्य हमें आंदोलन की बदौलत मिला है, कईयों ने गोली खाई है अपनी शहादत दी है तब जाकर यह झारखंड राज्य बना है। आज यहां ओरमांझी में हो रहे बैठक में आपको मैं बताना चाहता हूं कि यह ओरमांझी भी आंदोलन का गवाह रहा है। झारखंड में 17-18 वर्षों तक भाजपा का शासन रहा और उन्होंने सिर्फ झारखंड को लूटने का काम किया। आज 5 वर्षों से झामुमो नेतृत्व वाली सरकार है, जिसमे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा कई विकास कार्य किए गए और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, और इसी का परिणाम है कि झामुमो के प्रति यहां के लोगों का विश्वास बढ़ा है झारखंड मुक्ति मोर्चा का संगठन आज दिनों दिन मजबूत हो रहा है। हम हमारे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के सिपाही है। हम सभी को पार्टी को मजबूत करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ती तक पहुंचाने का काम करना है।*बैठक मे उपस्थित जिला के पदाधिकारियों और प्रखण्ड के पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत किया साथ ही पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी का मार्गदर्शन किया।*
◆ बैठक मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष बीरू साहू, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कुदुस अंसारी, हारून रशीद, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष झब्बूलाल महतो, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम गुड्डू, सचिव सुजीत कुजूर, युवा मोर्चा जिला संगठन सचिव साजिद कौसर, उपाध्यक्ष अशोक मुंडा, किसान मोर्चा जिला सचिव सज्जाद अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, उपाध्यक्ष सबीबूल रहमान, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष माईकल रुंडा, राकेश वर्मा, भोलू मलिक, प्रिंस, जावेद भाई, मुजाहिद, गुलाम रब्बानी, एवं अन्य प्रखंड और पंचायत के सैकड़ो कार्यकर्त्ता शामिल हुए। ◆ *गठित समिति इस प्रकार है* :*अल्पसंख्यक मोर्चा ओरमांझी प्रखंड समिती :*
अध्यक्ष - मो कलाम आजाद
उपाध्यक्ष - मकबुल अंसारी, मनान अंसारी
सचिव - मिठू नायक
कोषाध्यक्ष- इरफान अंसारी
सह सचिव- हाफिज खान, शेख साजिद, सूरज बेदिया
संगठन सचिव - मेहंदी हसन
*किसान मोर्चा ओरमांझी प्रखंड समिति :*
अध्यक्ष - सुरेश महतो
उपाध्यक्ष - सत्यदेव ठाकुर, आनंद महली, सुधीर मुंडा
सचिव - धनेश्वर मुंडा
कोषाध्यक्ष - रामकिशोर नायक
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ