RANCHI,JHARKHAND#सृष्टि को बचाने के लिए वृक्ष जरूरी : शिवराज सिंह चौहान।

 RANCHI,JHARKHAND#सृष्टि को बचाने के लिए वृक्ष जरूरी : शिवराज सिंह चौहान।

रांची, झारखंड।

भारतीय जनता पार्टी डोरंडा मंडल अंतर्गत कुसई कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण में भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सृष्टि को बचाने का कार्य वृक्षारोपण से और अच्छा हो नहीं सकता मौसम को अनुकूल रखने के लिए भी वृक्ष जरूरी है और इससे प्रेरणा लेते हुए हर कार्यकर्ता कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल 5 वर्षों तक अवश्य करें जब तक उसमें फल ना आ जाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष पियूष विजय ने किया साथ ही कार्यक्रम मैं उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और कहा कि यह डोरंडा मंडल के लिए सौभाग्य की बात है कि केंद्रीय  मंत्री  कार्यक्रम में हमारे क्षेत्र में पधारे हैं।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष वरुण साहू प्रदेश के युवा नेता रोहित शारदा, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रोहित नारायण सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता बि के विजय ,मनोज वर्मा,शोभा सिंह,अशोक सिंह, जॉनी वाकर खान ,महेश विजय ,मंटू लाल,,विनय टकुर,पंकज श्रीवास्तव  ,कुंदन सिन्हा, मन्नूखान,विकासबजरंगी,धर्मवीर कुमार,शुभम कुमार ,गौरव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थै।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ