RANCHI,JHARKHAND#मॉल ऑफ राँची स्थित Lord of the Drinks बार में राँची पुलिस की छापेमारी,मैनेजर गिरफ्तार, बार मालिक पर भी केस दर्ज..!!
रांची, झारखंड।
रातू रोड में निर्धारित समय के बाद भी बीयर बार खुले होने की सूचना पर पुलिस ने लार्ड ऑफ ड्रिंक्स बीयर बार में शनिवार रात छापेमारी कर मैनेजर मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वह कोकर का रहने वाला है। हालांकि पुलिस को देखकर बार मालिक गौरव अग्रवाल वहां से फरार हो गया। पुलिस ने सुखदेवनगर थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताया गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद से रांची पुलिस नियम तोड़ने वाले बार संचालकों पर लगातार नजर रख रही है। बताया जा रहा है कि एसएसपी को रातू रोड में देर रात तक बार खुले रहने की सूचना मिल रही थी। इस पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में टीम गठित करके देर रात में लोड्स बार पर छापा मारा गया। उस समय लोगों को शराब परोसी जा रही थी और तेज आवाज में गाने बजाये जा रहे थे। इसी बीच मैनेजर मनीष सिंह,उम्र 29 वर्ष, पिता रवीन्द्र सिंह पुलिस को आते देख भागने लगा, तभी उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उसे सुखदेवनगर थाने लाया गया।
वहीं कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि मॉल में बार संचालक खुले आम नियमों की अनदेखी कर देर रात तक बार खुला रखकर डीजी बजा रहे थे,लोगों को शराब पिलाकर नाच गान करा रहा था।जो नियम के विरुद्ध था।कोर्ट के निर्देशों का खुला उल्लंघन है। नियमों के उल्लंघन के आरोप में बार के मैनेजर मनीष सिंह को गिरफ्तार किया गया है।वहीं बार मालिक गौरव अग्रवाल पर भी केस दर्ज किया गया है।
Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ