LATEHAR,JHARKHAND#बिहार के जमुई और खगड़िया सांसद पहुंचे लातेहार,सर्किट हाउस मे किया गया स्वागत। कार्यक्रम स्थल जिला खेल स्टेडियम का किया निरीक्षण,दिए कई निर्देश।

LATEHAR,JHARKHAND#बिहार के जमुई और खगड़िया सांसद पहुंचे लातेहार,सर्किट हाउस मे किया गया स्वागत।

कार्यक्रम स्थल जिला खेल स्टेडियम का किया निरीक्षण,दिए कई निर्देश।

लातेहार, झारखंड ।

 23 सितंबर को जिला खेल स्टेडियम मे भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आगमन हो रहा है।इसके निमित आज रविवार को लोजपा बिहार के जमुई सांसद एवम झारखंड प्रभारी अरुण भारती खगड़िया सांसद व झारखंड सह प्रभारी राजेश वर्मा सह झारखंड प्रभारी और झारखंड प्रदेश के अन्य पदाधिकारी लातेहार पहुंचे। जहां सर्किट हाउस मे उनका जिलाध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने बुके और झारखंडी गमछी ओढ़ाकर स्वागत किया।इस दौरान सभी अंगांतुक अतिथियों ने सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श भी किया।और कई आवश्यक निर्देश दिए गए।मौके पर खगड़िया सांसद और झारखंड के सह प्रभारी राजेश वर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आगमन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।मौके पर काफी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।इसके बाद सभी आंगतुक अतिथियों द्वारा कार्यक्रम स्थल जिला खेल स्टेडियम पहुंचकर निरीक्षण किया।और कई आवश्यक दिशा निर्देश  दी गई।


Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ