LATEHAR,JHARKHAND#*जिला खेल स्टेडियम में आयोजित हुंकार रैली में शामिल हुए लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष* *भ्रष्टाचार में संलिप्त हेमंत सरकार ने झारखंड को शर्मसार कियाः चिराग पासवान*

 LATEHAR,JHARKHAND#*जिला खेल स्टेडियम में आयोजित हुंकार रैली में शामिल हुए लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष*

*भ्रष्टाचार में संलिप्त हेमंत सरकार ने झारखंड को शर्मसार कियाः चिराग पासवान*

लातेहार, झारखंड ।

 भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार को लातेहार जिला खेल स्टेडियम में हुंकार रैली में शामिल हुए। इस रैली के माध्यम से चिराग पासवान ने जनता को संबोधित किया और पार्टी के एजेंडे, राजनीतिक मुद्दों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। रैली का उद्देश्य क्षेत्र में पार्टी के प्रभाव को मजबूत करना और जनता से सीधा संवाद स्थापित करना था। इस दौरान चिराग ने  अपने भाषण में राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। 

कहा कि पिछले पांच वर्षों में देखा की झारखंड में विकास  तीव्र गति से आगे बढ़ सकता था।लेकिन यहां विकास तो दूर बल्कि झारखंड की घटना क्रम में शर्मींदा होना पड़ा।झारखंड के मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार में संलिप्त के कारण जेल जाना पड़ा।उन्होंने कहा कि हमलोगों को ऐसे जनप्रतिनिधि चुनने की जरूरत है।जो शर्मींदा न करें और जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास करें। आगे उन्होंने कहा कि एक ओर जहां यूपी विकास के मापदंड पर आगे बढ़ा तो वहीं झारखंड में बुनियादी सुविधा और समस्या की स्थिति आज भी बनी हुई है। यहां महिलाओं का सम्मान नहीं, युवाओं को शिक्षा रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है।उन्होंने यहां के युवाओं और लोगों से वादा किया है,कि आप हमारा साथ दें हम आपको झारखंड का विकसित राज्य देंगे।युवाओं को रोजगार शिक्षा के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। जात पात से ऊपर उठकर हम आपलोगों की सुख सुविधा की बात करेंगे।उन्होंने कहा कि उनके पिता, स्वर्गीय रामविलास पासवान, का  झारखंड राज्य जन्म भूमि रही है।विकास के प्रति एक सपना था,कि झारखंड में भी विकास और समानता की एक नई राह खुले।चिराग ने वादा किया कि वे अपने पिता की उस अधूरी विरासत को पूरा करेंगे और झारखंड की जनता के अधिकारों और विकास के लिए संघर्ष करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि आज भी पीएम मोदी के नेतृत्व में पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश में 80 करोड़ लोगों को लाभ दिया जा रहा है। युवाओं, माताओं और बहनों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं।
योजनाओं का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाना है।चिराग ने पीएम द्वारा चलाई गई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिलाओं की सुरक्षा के क्षेत्र में अनेक पहल की हैं, जो देश की प्रगति में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।इसके पुर्व चिराग पासवान के आगमन पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने फुल की बड़ा माला पहनाया और वही लोजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान के द्वारा झारखंडी गमछा और चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया।
इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया।हुंकार रैली को खगड़िया सांसद राजेश वर्मा जमुई सांसद अरुण भारती झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान समेत कई आंगतुक अतिथियों ने संबोधित किया।स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने दिया।और जिले की व्याप्त मुख्य समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।मौके पर हजारों की संख्या में लोग शामिल थे।इस दौरान बिहार से मोनू अलबेला काव्य कृष्णमूर्ति समेत कई भोजपुरी सिंगर कलाकार भी मौजूद थे।जिन्होंने अपनी कला के माध्यम से लोगो को अपनी ओर आकर्षित करने का कार्य किया।


Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

Related Link - 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ