RANCHI,JHARKHAND#पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह का पार्थिव शरीर,नम आंखों से अंतिम विदाई..!!

  RANCHI,JHARKHAND#पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह का पार्थिव शरीर,नम आंखों से अंतिम विदाई..!!


रांची, झारखंड।

रांची के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। आज ध्रुवा स्थित सीठियो घाट में अंतिम संस्कार किया गया। हजारों की संख्या में नम आंखों ने दी विदाई। 3 अगस्त को एम्स नई दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। अपराधियों ने 7 जुलाई को वार्ड 39 के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को ध्रुवा बस स्टैंड के समीप 3 अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। गोली उनकी गर्दन में लगी थी।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं निवर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि अचानक उनका बीच से जाना काफी कष्टदायी है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को दु:ख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।


Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)

By Madhu Sinha 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ