RANCHI,JHARKHAND#*झारखंड से युवा विरोधी सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उखाड़ फेंकेंगे : अनुराग ठाकुर*

 RANCHI,JHARKHAND#*झारखंड से युवा विरोधी सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उखाड़ फेंकेंगे : अनुराग ठाकुर* 

रांची, झारखंड।

झारखंड में एक दिवसीय प्रवास पर आए भारतीय जनता युवा मोर्चा के  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ,पूर्व केंद्रीय मंत्री ,हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर का आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर ने रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष *रोमित नारायण सिंह* ने कहा अनुराग ठाकुर के झारखंड आने से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है ,अनुराग ठाकुर करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत है और युवा इनको फॉलो करते हैं। आज हम लोगों के लिए बड़ा ही हर्ष का विषय है कि ऐसे ऊर्जावान युवा सांसद आज रांची में आए और रांची महानगर युवा मोर्चा ने उनका स्वागत किया । इस मौके पर माननीय सांसद *अनुराग ठाकुर* जी ने सभी युवा मोर्चा रांची महानगर के कार्यकर्ताओं के अंदर ऊर्जा का संचार करने का काम किया ,उन्होंने सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जेएमएम, कांग्रेस की युवा विरोधी सरकार ने युवाओं को धोखा देने का ठगने का काम किया झारखंड में किया है, इसको लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक-एक युवा के पास पहुंचे और उनको जगाने का काम करें ,बताने का काम करें कि इस सरकार ने प्रत्येक वर्ष 5 लाख रोजगार देने का वादा किया नही तो बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था लेकिन इस सरकार ने  सिर्फ और सिर्फ युवाओं के साथ वादा खिलाफी करने का काम किया है और आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड के इस युवा विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने में सबसे अग्रिम भूमिका में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रहना है । इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ,युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल, युवा मोर्चा रांची महानगर उपाध्यक्ष रणजीत नाथ शाहदेव, अंकित सिंह ,तरुण दास ,अनुज कुमार, राहुल कुमार ,प्रिंस कुमार ,अमित साहू ,विवेक कुमार धीरज साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए । 


 By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ