RANCHI,JHARKHAND#आज एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने फरार आरोपित को गिरफ्तार नहीं करने के मामले में एएसआई धीरज कुमार विश्वकर्मा को सस्पेंड कर दिया है।

 RANCHI,JHARKHAND#आज एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने फरार आरोपित को गिरफ्तार नहीं करने के मामले में एएसआई धीरज कुमार विश्वकर्मा को सस्पेंड कर दिया है।

रांची, झारखंड।

आज 24 जून सोमवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने फरार आरोपित को गिरफ्तार नहीं करने के मामले में एएसआई धीरज कुमार विश्वकर्मा को सस्पेंड कर दिया है।

बताया गया है कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर डॉक्टर भारती सिन्हा के बैंक खाते से 27 लाख की अवैध निकासी हुई थी। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपित सुनील साहू को गिरफ्तार किया था लेकिन वो थाना से भाग गया था। सुनील साहू की गिरफ्तारी के लिए प्रयास नहीं करने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने केस के आइओ धीरज कुमार विश्वकर्मा को पहले शोकोज किया। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया। डॉ भारती सिन्हा के भतीजे युवा कांग्रेस महासचिव रोहित सिन्हा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ