RANCHI,JHARKHAND#सिल्ली में ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी का पारंपरिक तरीके से किया स्वागत।
सिल्ली, रांची, झारखंड।लोकसभा चुनाव के लिए रांची संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी से यशस्विनी सहाय का सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता ने गुरुवार को भव्य स्वागत किया।
ग्रामीणों ने सुश्री सहाय को झारखंडी संस्कृति की विशिष्ट पहचान एवं सखुआ के पत्ते से बनी पारंपरिक टोपी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे।
उन्होंने ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। श्री सहाय ने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री सहाय को समर्थन देने की अपील की।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश साहू, प्रेम शाही मुंडा, मेरी तिर्की, आर बेदिया सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ