RANCHI,JHARKHAND#कांग्रेस नेता दीपक लाल ने की यशस्विनी सहाय को जिताने की अपील !
रांची, झारखंड।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता दीपक लाल ने रांची संसदीय क्षेत्र की जनता से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुश्री सहाय युवा,कर्मठ एवं शिक्षित हैं। रांची लोकसभा सीट से पहली बार पार्टी आलाकमान ने एक महिला को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि सुश्री सहाय के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की छवि एक साफ-सुथरी एवं जुझारू राजनेता की रही है। यशस्विनी उनके राजनीतिक विरासत को संभालने में सक्षम होंगी।
दीपक लाल ने लोकसभा चुनाव में सुश्री सहाय को व्यापक समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ