RANCHI,JHARKHAND#*भाजपा एसटी मोर्चा रांची लोकसभा की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई।*
*मोर्चा द्वारा 25 अप्रैल तक मंडल स्तर की बैठक और 30 अप्रैल तक रांची लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी विधानसभा में जनजाति सम्मेलन किया जाएगा।**जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर राज्य सरकार की नाकामियों एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों को बतायेंगे।*
*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिल मे बस्ते है आदिवासी समाज।*
*आदिवासी का विकास सिर्फ भाजपा कर सकती है: बाबूलाल मरांडी*
भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा रांची लोकसभा की बैठक की अध्यक्षता एस टी लोकसभा प्रभारी रामकुमार पाहन ने किया।
बैठक मे मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही जनजाति समाज का विकास कर सकती है।
कहा कि भाजपा ने झारखंड राज्य का निर्माण, जनजाति मंत्रालय का गठन, द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाना, मोदी सरकार में 8-8 जनजाति मंत्री, आदिवासी महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि के लिए जनजाति गौरव दिवस, पीएम जनमन योजना सहित कई ऐतिहासिक कार्य भाजपा ने किया है।
कहा कि लोकसभा चुनाव में जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जन संपर्क अभियान चला कर मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं मोदी सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियों को बताएँ।
श्री मराण्डी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता जनजाति समाज की बहुलता वाले गाँव में जाकर शत प्रतिशत मतदान कराएँ।
श्री मराण्डी ने कहा कि राज्य में झामुमों- कांग्रेस-राजद की सरकार ने जनजाति समाज को पिछले विधान सभा चुनाव में गुमराह एवँ प्रलोभन देकर झारखंड में सरकार बनाया था, उसका पर्दाफाश करें।
वर्तमान राज्य सरकार की नाकामियों एवं मोदी सरकार की उपलब्धियों को मोर्चा के जनजाति नेता-कार्यकर्ता 25 अप्रैल तक मंडल स्तर की बैठक और 30 अप्रैल तक रांची लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी विधानसभा में जनजाति सम्मेलन करेंगे।
बैठक में रामकुमार पाहन, ठानो मुंडा, अर्जुन मुंडा, सुनील फकीरा कच्छप, बुधराम बेदिया, अनिल महतो, रवि मुंडा, नकुल तिर्की, रोशनी खलखो, जीतनाथ बेदिया, सुनील उरांव, नूतन पाहन, रुपलक्ष्मी मुंडा, मनमोहन भोक्ता, अशोक मुंडा, अरविंद तिर्की तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ