RANCHI,JHARKHAND#रांची स्थित धुर्वा HEC क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में निर्धारित दर से ज्यादा वसूली मामले में सब्जी व्यवसायियों का साथ देना पड़ा महंगा, निवर्तमान पार्षद वेद प्रकाश सिंह, आनंदमूर्ति सिंह समाजसेवी धीरेंद्र सिंह बम बम और भाजपा धुर्वा मंडल के अध्यक्ष उमेश यादव पर मुकदमा दर्ज।
राँची, झारखंड।
राज्य की राजधानी रांची स्थित धुर्वा HEC क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में निर्धारित दरों से ज्यादा वसूली मामले में सब्जी व्यवसायियों का साथ देना पड़ा महंगा। निवर्तमान पार्षद वेद प्रकाश सिंह, आनंदमूर्ति सिंह समाजसेवी धीरेंद्र सिंह बम बम और भाजपा धुर्वा मंडल के अध्यक्ष उमेश यादव पर मुकदमा दर्ज हुआ।
यह मामला रांची HEC शहीद मैदान के पास लगने वाले सब्जी मार्केट में वसूली को लेकर विवाद होने पर हुई। बताते चलें कि लोगों की मांग है कि HEC ने जो दर निर्धारित किया है उसी से मासुल वसूली किया जाय। इसी मामले को लेकर वार्ड 37 के निवर्तमान पार्षद आनंदमूर्ति सिंह, वार्ड 39 के निवर्तमान पार्षद वेद प्रकाश सिंह, एवं समाजसेवी धीरेंद्र सिंह बमबम पर केस दर्ज हुआ।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ