CHANDANKIYARI,JHARKHAND#रजवार समाज सुधार युवा समिति वनभोज सह मिलन समारोह 28 जनवरी को.!
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड।रजवार समाज सुधार युवा समिति की बैठक बासुकटाँड़ रतनपुर में हुई। अध्यक्षता रजवार समाज सुधार समिति के संस्थापक सदस्य महेश्वर रजवार व संचालन तिलाटाँड़ शाखा के अध्यक्ष जगदीश रजवार ने किया। वहीं समिति के पुर्व केन्द्रीय अध्यक्ष जगन्नाथ रजवार ने समाज के सभी शाखाओं के स्वजातीय कुटुम्बों को 28 जनवरी को चन्दनकियारी प्रखण्ड के रतनपुर , बासुकटाँड़ में आयोजित सामाजिक वनभोज में शामिल होने के लिए अपील किये। बैठक में शान्ति राम रजवार , युधिष्ठिर रजवार , परमेश्वर रजवार , धनंजय रजवार , मनोज रजवार , कार्तिक चन्द्र रजवार , रथु रजवार , रवि रजवार , चन्द्र कान्त रजवार , कार्तिक कुमार रजवार , शंकर रजवार वनभोज संचालन समिति चुने गए. मौके पर सृष्टिधर रजवार , आनन्द रजवार , निरंजन रजवार , मनपुरण रजवार , संतोष रजवार आदी शामिल हुए।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ