DELHI#*दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में पूछे सवाल* *झारखंड में लौह अयस्क,मैंगनीज खनिज के 15 खनन पट्टे हैं,7 कार्यशील तथा 8 गैर कार्यशील हैं* *पश्चिमी सिंहभूम के चार खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रियाधीन हैं और एक विचाराधीन है*

 DELHI#*दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में पूछे सवाल*

*झारखंड में लौह अयस्क,मैंगनीज खनिज के 15 खनन पट्टे हैं,7 कार्यशील तथा 8  गैर कार्यशील हैं*

*पश्चिमी सिंहभूम के चार खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रियाधीन हैं और एक विचाराधीन है*

    भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में कोयला एवम खान मंत्रालय से झारखंड में बंद पड़ी लौह अयस्क खदानों को पुनः खोले जाने से सम्बंधित जानकारी अपनी अतारांकित प्रश्न के माध्यम से मांगी।

      श्री प्रकाश ने जानना चाहा कि झारखंड में बंद पड़ी लौह अयस्क खदानों को पुनः खोलने के लिए सरकार के पास कोई योजना है तो वह क्या  है।

      राज्यसभा सदस्य के सवालों के जबाब में खान,कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि झारखंड सरकार से प्राप्त सूचना के अनुसार, झारखंड में लौह अयस्क,मैंगनीज खनिज के 15 खनन पट्टे हैं। जिनमें से 7 खानें कार्यशील हैं। 8 खानें गैर-कार्यशील हैं। 

      श्री जोशी ने अपने जबाब में कहा कि झारखंड सरकार ने यह भी सूचित किया है कि ,मैक्लेलोन,बुढ़ाबुरू अजीताबुरु,अंकुआ आरएफ,सुक्रिलुटुरबुरु,भानगांव में पट्टों के लिए वैधानिक मंजूरियां लंबित हैं ।क्योंकि ये पट्टे पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी सिंहभूम जिला, झारखंड के सारंडा और चाईबासा में सतत खनन प्रबंधन योजना में यथा निरूपित गैर खनन क्षेत्र में आंशिक रूप से आते हैं।

      उन्होंने आगे कहा कि झारखंड सरकार ने सूचित किया है कि एमपीएसएम की सिफारिशों के कारण उन्हें समाप्त खनन पट्टों की नीलामी में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने पश्चिम सिंहभूम जिला, झारखंड के सारंडा और चाईबासा वन प्रभाग में एमपीएसएम पर रिपोर्ट में संशोधन या सुधार के लिए पुनर्मूल्यांकन अध्ययन हेतु पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ इस मामले को उठाया है।

       उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, झारखंड सरकार ने सूचित किया है कि घाटकुरी-I  आयरन ओर ब्लॉक ,मेसर्स एनकेपीके,पश्चिमी सिंहभूम लौह,घाटकुरी-II आयरन ओर ब्लॉक -II,पश्चिमी सिंहभूम,मैसर्स रूंगटा माइंस लिमिटेड का पट्टा समाप्त,मेरलगारा आयरन ओर / पश्चिम सिंहभूम मैसर्स लौह रूंगटा माइंस लिमिटेड का पट्टा समाप्त,बराईबुरु-तातिबा आयरन ओर ब्लॉक ,पश्चिमी सिंहभूम,अजीताबुरु आयरन एंड मैंगनीज ब्लॉक, पश्चिम सिंहभूम मैसर्स देवकाबाई वेलजी का पट्टा (समाप्त) इन चार खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रियाधीन हैं और एक खनिज ब्लॉक नीलामी के विचाराधीन है।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ