RANCHI,JHARKHAND#बालासोर रेल हादसे के लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार _ ऐक्टू
बालासोर रेल दुर्घटना दुनियां की सबसे वीभत्स रेल दुर्घटनाओ में से एक है। आज सुपर फास्ट बंदे भारत जैसे ट्रेन के ज्यादा दुर्घटना मुक्त रेल की जरुरत ज्यादा है। मोदी सरकार के शासन में अबतक चार रेल दुर्घटनाएं हुई है। तीन दुर्घटनाओं में मालगाड़ियों से टकराने से हुई है। मालगाड़ियों को यात्रियों से ज्यादा सुपर फास्ट ट्रेन बना दिया गया है। यह रेल हादसा केंद्र सरकार की कॉरपोरेट परस्त नीतियों की देन है।कैग की रिपोर्ट में दिए सुझावों के वावजूद सुरक्षा मद की राशी का गैर योजना मद में खर्च करना गंभीर मामला है। नेताओं के द्वारा घड़ियाली आंसू बहाने से कुछ भी नही होगा। इसके पहले हुई रेल दुर्घटनाओं से सबक लिया गया होता तो शायद इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता था। सुरक्षा कवच से ज्यादा मेन पावर की कमी मुख्य करण है और इसके लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्री की नीतियां ज़िम्मेदार है, रेल मंत्री नैतिक जिम्मेदारी कबूलते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दें।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ