RANCHI,JHARKHAND#आज 6 जून 2023 दिन सोमवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा के बैनर तले संपर्क/ समाधान यात्रा का आयोजन पूर्वाहन 8:00 से 11:00 तक किया गया।

RANCHI,JHARKHAND#आज 6 जून 2023 दिन सोमवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा के बैनर तले संपर्क/ समाधान यात्रा का आयोजन पूर्वाहन 8:00 से 11:00 तक किया गया। 

समाधान यात्रा 6 जून से शुरू होकर 30 जून,2023 तक रांची के नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जाएगी। समाधान यात्रा टीम का नेतृत्व माननीय श्री धर्मेंद्र तिवारी ने किया साथ ही श्री आशीष शीतल मुंडा श्री अविनाश कुमार और अविनाश जी के संग विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण या उसी के तहत, आज

पूर्व पार्षदों और उस वार्ड के प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेगी उनकी समस्याओं को जानेगी।

जिन जटिल समस्याओ को वार्ड पार्षदो के द्वारा अपने स्तर पर कोशिश किया गया, परंतु कतिपय कारणों से समाधान नहीं हो पाया है। 

उन समस्याओं का निदान हेतु कोर कमेटी बैठेगी कि उन समस्यो का समाधान कैसे हो इस पर गहन विचार-विमर्श के बाद उक्त मामले से संबंधित पदाधिकारियों और मंत्रियों के साथ में राज्य के मुख्यमंत्री और माननीय राज्यपाल झारखंड से भी बातचीत करेगी।

जिन विभागों में समन्वय नहीं बन पा रहा है उसमें मध्यस्था का कार्य करेगी और लोगों को उनके समस्याओं से छुटकारा देगी यही इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है साथ ही इस यात्रा में नए लोगों को जोड़ेगी और उनको भारतीय जनतंत्र मोर्चा पार्टी के बैनर तले आने का न्योता देगी। 

जिसके तहत आज प्रथम दिन वार्ड नंबर 26 के पूर्व पार्षद अरुण कुमार झा और वार्ड नंबर 34 के पूर्व पार्षद विनोद कुमार सिंह से बातचीत किया उनकी समस्याओं का जाना जो नीचे क्रम संख्या मैं वर्णित है।

1. पेयजल की गंभीर समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की।

2. रांची क्षेत्र के भूगर्भ जल के दूषित होने के कारणों और निदानों पर चर्चा किया गया।

3. ठोस कचरा का निष्पादन कैसे हो कैसे दूसरे राज्य सुगम तरीके से इसको निपट रहे हैं।

4. वार्डों में हरियाली बरकरार रहे इसके लिए वृक्षारोपण किस तरह से किया जाए और उसे बचाया जाए इस पर गहन चिंतन और मनन किया गया।

5. Street light उपलब्धता सुनिश्चित कैसे कराई जाए और जो लैंप पोस्ट पर लाइट लगी हुई है उसका रखरखाव और उसका मॉनिटरिंग कैसे किया जाए इस पर ध्यान चिंतन मनन किया गया।

6. विभिन्न वार्डों में रहने वाले संसुचित लोगों के लिए सरकार संसाधन मुहैया कराती है परंतु उसके 4 गुना लोग उस वार्डों में विभिन्न जगह से आकर रहते हैं उन पर भी ध्यानाकर्षण करने की बात हुई।

7. धार्मिक स्थानों पर आम लोगों के हितों की रक्षा कैसे हो इस पर भी चर्चा किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर कैसे योजनाओं का लाभ दिला सके इस पर चर्चा किया गया।

8. शहर घूमने वाले आवारा पशुओं के संदर्भ में भी विचार विमर्श किया गया।

9. वार्डों में सुरक्षा के कैसे उपाय क्या-क्या उपाय किए जाए और सानिया संस्था ना और पुलिस प्रशासन से किस प्रकार मदद लिया जाए की लोग निर्भय होकर अपने स्थानों में रह सके और उनके जानमाल की क्षति ना हो पाए। 

10. नगर निगम का चुनाव यथाशीघ्र हो ताकि जनता का कार्य जनप्रतिनिधि कर सके इस पर भी विचार विमर्श किया गया।

11. सरकारी विद्यालयों का रखरखाव पेयजल की व्यवस्था और शौचालय की व्यवस्था नग्नय है। यह शिक्षा विभाग का मामला है।

12. नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में डिस्पेंसरी की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि लोगों को चिकित्सा का लाभ मिल सके।


By Madhu Sinha 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ