RANCHI,JHARKHAND#*मिथिलेश बने अध्यक्ष और मोहन महासचिव।*

 RANCHI,JHARKHAND#*मिथिलेश बने अध्यक्ष और मोहन महासचिव।*    

         टेट सफल सहायक अध्यापक संघ की राज्यस्तरीय बैठक सह प्रदेश स्तरीय चुनाव सह विस्तार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को हरमू मैदान रांची में सम्पन्न हुआ। चुनाव संचालन कमिटी के चार सदस्यों द्वारा चुनावी प्रक्रिया के तहत गुप्त मतदान द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद पर मिथलेश उपाध्याय और प्रदेश महासचिव पद पर पुनः मोहन मंडल को चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध मिथिलेश यादव एवं कोषाध्यक्ष पद पर महेश मेहता को चुना गया। सभी निर्वाचित सदस्यों ने संघ का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से संरक्षक प्रमोद कुमार, संयोजक सीमांत घोषाल, वरीय उपाध्यक्ष रविशंकर ठाकुर, प्रवक्ता धर्मेन्द्र पाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीना कुमारी को मनोनीत किया गया। इस चुनावी प्रक्रिया में 17 जिला के जिला प्रतिनिधि ने भाग लिया। मौके पर चुनाव संचालन समिति के विजयनन्दन पांडेय, देवेश पांडेय, रामदयाल महतो, गुरुशरण महतो, धर्मेन्द्र राय, जयप्रकाश यादव, मनोज साह, राजेन्द्र मांझी, संजय मंडल श्रीकांत मंडल, अमरेंद्र पोद्दार, अनादि मंडल, पप्पु कुमार, आनंद स्वर्णकार, दिनेश महतो, राजीव कुमार, बादल सरदार, उपेंद्र ठाकुर, मनमोहन महतो सहित दर्जनों टेट सफल सहायक अध्यापक मौजूद थे।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ