RANCHI,JHARKHAND#*श्री चैती दुर्गा मंदिर में वट सावित्री पुजा का आयोजन*

RANCHI,JHARKHAND#*श्री चैती दुर्गा मंदिर में वट सावित्री पुजा का आयोजन*

रांची, झारखंड।

 श्री चैती दुर्गा मंदिर भुतहा तलाब में सैकड़ों महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री संजय सिंह उर्फ लल्लू नें कहा प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास अमावस्या तिथि को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस बार वट सावित्री पूजा आज दिनांक 19 मई 2023 दिन शुक्रवार को है। इस दिन  महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए कठोर व्रत रखती है, बरगद के पेड़ की पूजा कर वट वृक्ष के चारों और कलावा बांध कर परिक्रमा करती हैं। 

पूजा की थाल सजाकर आज माताएं, हाथ पंखा, फल फूल इत्यादि के साथ बरगद के पेड़ के इर्द गिर्द भारी संख्या में उपस्थित हो पूजा में सम्मिलित हुई तथा मंदिर प्रांगण में मुख्य पुजारी श्री सुभाष मिश्रा जी द्वारा वट सावित्री पूजन कथा का श्रवण किया, आज माताएं वेयर और भरकाना उपवास रखती हैं और अगले दिन पूजन समाप्त होने पर इस व्रत को तोड़ती हैं। सावित्री पुजा के अवसर पर आज मंदिर समिति द्वारा पुरी, सब्जी, खीर तथा हलवा का भोग लगाकर भक्तों के बीच वितरण किया गया, माताएं जो आज व्रत का पालन करेंगी उनके लिए कल शनिवार को विशेष भंडारे का आयोजन माताओं बहनों के लिए श्री चैती दुर्गा मंदिर द्वारा किया जाएगा | यह जानकारी पूजा समिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी |


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ